stand up india yojana। स्टैंड अप इंडिया योजना। पूरी जानकारी।

दोस्तों/किसान भाईयों जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि भारत में लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और ऐसी ही एक योजना चलाई गई थी:- स्टैंड अप इंडिया योजना। stand up india yojana।

यह योजना अभी भी चल रही है और लोग इस योजना को काफी पसंद भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी।
भारत (india) सम्पूर्ण विश्व में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। और इसीलिए आशाएं, आकाक्षाएं और उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। विशेष तौर पर महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जिन्हें हम क्रमशः एससी और एसटी भी कहते हैं इन समुदायों के लोगों का एक बड़ा समूह है जो कि अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं। और अपने पूरे जीवन में कुछ पाना या कह सकते हैं कि प्रगति करना चाहते हैं। ऐसे बिजनेसमैन सम्पूर्ण भारत में मौजूद हैं। उनके पास व्यवसाय को लेकर कई तरह के विचार मौजूद हैं। और वह अपना व्यावसाय करके अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहते हैं।

स्टैंड अप इंडिया योजना क्या है:-

स्टैंड अप इंडिया योजना (stand up india yojana) एक ऐसी योजना है जो भारत के लोगों को व्यापार करने में सहायता प्रदान करती है सरल शब्दों में कहा जा सकता है कि व्यापार करने में सक्षम बनाती है आइए आगे जानते हैं इस योजना के शुरू होने का पूरा कारण क्या है।

यह भी पढ़ें:- किसान भाईयों को बीज पर 75% सब्सिडी।

स्टैंड अप इंडिया योजना के शुरू होने का कारण:-

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला बिजनेसमैन ऊर्जावान और उत्साही हैं। लेकिन उन्हें अपने इन्हीं सपनों या लक्ष्यों वास्तविक रूप में पूरा करने में बहुत सारी समस्यायों का सामना भी करना पड़ता है। देश के इन्हीं लोगों की इन्हीं समस्यायों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा 05 अप्रैल 2016 को स्टैंड अप इंडिया योजना (stand up india yojana) की शुरूआत की गई। और स्टैंड अप इंडिया योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य आर्थिक रूप में सशक्तिकरण तथा रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देते हुए छोटे स्तर पर व्यापार को बढ़ावा देना है। तथा इस योजना का विस्तार वर्ष 2025 तक किया गया है।

krishakjan परिवार का उद्देश्य यही रहता है कि भारतवर्ष के सभी किसान भाईयों को कृषि से सम्बन्धित सभी जानकारियां पहुंचाई जाएं इसलिए आप भी हमारा सहयोग करें और इसे अपने किसान दोस्तों में शेयर करें।

स्टैंड अप इंडिया योजना का उद्देश्य:-

स्टैंड अप इंडिया योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बीच व्यवसाय को बढ़ावा देना है। ताकि व्यापार, विनिर्माण और सेवा के क्षेत्र में ग्रीनफील्ड व्यवसाय शुरू करने में तैयार और प्रशिक्षु दोनों प्रकार के उधार लेने वालों की मदद की जा सके। और स्टैंड अप इंडिया योजना में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा कम से कम एक महिला या अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के कम से कम एक उधार लेने वाले को 10 लाख रुपए से 01 करोड़ रुपए तक का लोन देना है।

यह भी पढ़ें:- केन्द्र सरकार की 7 शानदार योजनाएं।

स्टैंड अप इंडिया योजना से लाभ:-

स्टैंड अप इंडिया योजना अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा महिला व्यापारियों को व्यवसाय स्थापित करने, ऋण प्राप्त करने और व्यवसाय में सफल होने के लिए जरुरी अन्य समर्थन की सुविधा प्रदान करने की मान्यता पर आधारित है। इसलिए स्टैंड अप इंडिया योजना एक ऐसा घेरा बनाने का प्रयास करती है, जो कि व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करे। यह योजना, बैंक की शाखाओं से ऋण लेने वालों को अपने व्यापार को स्थापित करने में मदद के रुप में ऋण की सुविधा देती है।

स्टैंड अप इंडिया योजना में आवदेन कौन कर सकता है:-

स्टैंड अप इंडिया योजना (stand up india yojana) में आवदेन करते समय आगे दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

18 वर्ष से ज्यादा आयु के अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति और महिला व्यापारी।
इस योजना के तहत ऋण, केवल ग्रीन फील्ड परियोजनाओं के लिए उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में इस संदर्भ में ग्रीन फील्ड का अर्थ है – विनिर्माण, सेवा या व्यापार क्षेत्र और कृषि से संबद्ध गतिविधियों में लाभार्थी का पहला व्यवसाय।
गैर-व्यक्तिगत व्यापारों के मामले में, 51 प्रतिशत हिस्सेदारी और नियंत्रण हिस्सेदारी अनूसूचित जाति / अनूसूचित जनजाति और महिला व्यापारी के पास होनी चाहिए।
ऋण प्राप्तकर्ता, किसी बैंक / वित्तीय संस्थान से दोषी करार नहीं दिया गया हो।

यह भी पढ़ें:- मत्स्य विकास पुरस्कार योजना।

स्टैंड अप इंडिया योजना में आवदेन कैसे करें:-

अनूसूचित वाणिज्यिक बैंकों की सभी शाखाओं को कवर करने वाली इस योजना का लाभ तीन तरीकों से लिया जा सकता है।

  • सीधे शाखा से
  • स्टैंड अप इंडिया पोर्टल से
  • लीड जिला प्रबंधक के माध्यम से

दोस्तों/किसान भाईयों कृषि से सम्बन्धित और लेख पाने के लिए लाल रंग की घंटी को क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

संबन्धित लेख:-

केन्द्र सरकार की यह 07 योजनाएं सभी किसान भाईयों को जाननी चाहिए।

किसान भाईयों को बीज पर 75% सब्सिडी। अन्नपूर्णा योजना।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना। matsy vikas puraskar yojana।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो