मत्स्य विकास पुरस्कार योजना। पूरी जानकारी।

दोस्तों, किसान भाईयों केंद्र सरकार और राज्य सरकारें किसानों के हित में कई योजनाएं चलाती रहती हैं तथा
केंद्र सरकार और राज्य सरकारें किसानों व मछली पालकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इससे किसानों तथा मछली पालने वालों को बहुत लाभ मिल रहा है। लेकिन कई किसान और मछलीपालक आज भी ऐसे हैं जिन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से रह जाते हैं। कृषकजन (Krishakjan) का हमेशा यही प्रयास रहता है कि हमारे किसान भाइयों तक हर सरकारी योजना की जानकारी सबसे पहले पहुंचती रहे जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इसी कड़ी में आज हम मछली पालक किसानों को मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप भी एक लाख रुपए का पुरस्कार जीत सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। इसमें मछली पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र मांगे गए है। इच्छुक किसान भाई इसमें आवेदन कर पुरस्कार के लिए अपना नाम दे सकते हैं।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना क्या है:-

जैसा कि आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले मत्स्य पालक, समूह, संस्था या संगठन को पुरस्कार देने जा रही है। इसके तहत एक वित्त वर्ष में मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट या कुछ नया करने वाले मत्स्य पालक या समूह को श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए राज्य के मत्स्य पालक या संस्था से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना में आवेदन के लिए शर्तें:-

इस योजना का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के कोई भी मछली पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन इस योजना के लिए पात्र है।
मछली पालक या संस्था एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकता है।

मछली पालक या संस्था ने 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच मछली पालन में यह प्रर्दशन किया है:-

मछली विकास कार्य क्षेत्र के अंतर्गत मछली बीज उत्पादन एवं संवर्धन (स्पान एवं स्टेंडर्ड फाई) मछली उत्पादन (न्यूनतम 3000 किलोग्राम/हेक्टेयर) समन्वित मछली पालन (मछली सह मुर्गी, बत्तख, सुकर, डेयरी पालन) मछली पालन हेतु अतिरिक्त जल क्षेत्र का विकास, विलुप्त होने वाले मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण एवं मछलियों के बीमारियों की रोकथाम हेतु किए गए अनुसंधान कार्य, मछली पालन के क्षेत्र में नवीं अनुसंधान कार्यों पर, मछली उत्पादकता को बढ़ाने के लिए नई पद्धतियों का उपयोग करने वाले मछली पालक को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।

मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आवेदन कब करें:-

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मछली विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन अभी चल रहे हैं। योजना के तहत आवेदन राज्य के मछलीपालन विभाग के द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के मछली पालक इस योजना के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

मछली विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कैसे करें:-

मछली विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक / मत्स्य कृषक / सहकारी संस्थाएं / अशासकीय संगठन जिला स्तर पर मछलीपालन विभाग के जिला कार्यालय से निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन–पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करते समय मत्स्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली फोटो या वीडियो जरूर जमा करें। जिसके आधार पर आपका मूल्यांकन किया जाएगा।

योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए यहां करें सम्पर्क:-

श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार हेतु विकास जानकारी जिला स्तर पर पदस्थ मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मछली निरीक्षक, सहायक मछली अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। आवेदक अपने जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन/ उप संचालक मछली पालन/ सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर सकते हैं।

किसान भाईयों आज इस लेख में आपने पढ़ा इस मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के बारे में अगर आप ऐसे और भी लेख पाना चाहते हैं तो नीचे दी गई लाल घंटी के निशान पर क्लिक करके सबस्क्राइब करें। और अपने किसान दोस्तों में शेयर करें, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो