पीएम किसान योजना में 7 लाख से ज्यादा किसानों को क्यों नहीं मिला फायदा (pm kisan yojana): Krishakjan

दोस्तों/किसान भाईयों जैसा कि आप जानते हैं पीएम किसान योजना (pm kisan yojana) में किसान भाईयों को कुछ रूपए दिए जाते हैं। ताकि किसान भाई उन रुपयों को खाद, बीज, सिंचाई, दवा, आदि में खर्च कर सकें। लेकिन कुछ किसान भाईयों के खाते में पीएम किसान (pm kisan) की रकम सफलतापूर्वक पहुंच जाती है और कुछ किसानों के खाते में एक भी रूपए नहीं पहुंचते हैं तो आज के इस लेख में हम जानते हैं कि जो किसान भाईयों के खाते में रकम नहीं पहुंचती है उसका कारण क्या है? और किसान भाईयों के खाते में रकम न पहुंचने पर सरकार का क्या कहना है? तो आइए इस लेख में सबकुछ जानते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pradhan mantri kisan samman nidhi yojana) के तहत देश की सरकार ने 9वीं किस्त के रुप में लगभग 10 करोड़ से अधिक किसान भाईयों के खाते में अगस्त से नवम्बर तक दो – दो हजार रूपए भेज दिए हैं। और अब सरकार 10वीं किस्त भेजने की तैयारियां शुरू कर चुकी है। 10वीं किस्त 10 से 15 सितम्बर के बीच में आ सकती है। लेकिन 9वीं किस्त भेजने के दौरान लगभग 7 लाख से ज्यादा किसानों की पेमेंट विफल रही। और लगभग 49 लाख से अधिक किसान भाईयों की पेमेंट प्रक्रिया अभी चल रही है। अब प्रश्नवाचक चिन्ह यहां उठता है कि जब किसान भाईयों ने आवेदन किया है और सरकार ने भी पैसा भेजा है फिर भी किसान भाईयों के खातों में पैसा क्यों नहीं आया है?

यह भी पढ़ें:- हींग, मैगसल्फ, जिंजर और खड़िया का पशु चिकित्सा में प्रयोग। meeng, maigsulf, ginger aur khadiya ka pashu chikitsa me prayog।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसको कितना फायदा (pm kisan samman nidhi se kisko kitna fayda):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) को शुरू हुए अभी लगभग 33 महीने हो चुके हैं। और इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगभग 12 करोड़ से अधिक लोग उठा चुके हैं। और लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सरकार के द्वारा सीधे 1.58 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं। ताकि खेती करने में कुछ मदद मिल सके। और किसान भाई उन रुपयों की मदद से बीज, खाद, दवा, पानी आदि आसानी से खरीद सकें।

पीएम किसान योजना की रकम किसानों के खाते में क्यों नहीं आई (pm kisan yojana ki rakam kisano ke khate me kyo nahi aayi):-

पीएम किसान योजना (pm kisan yojana) की रकम कुछ किसान भाईयों के खाते में अभी तक नहीं आई है तो आइए जानते हैं कि इसका कारण क्या है?

कुछ किसान भाई ऐसे भी हैं जिन्होंने आवेदन किया है पर उनके खाते में रकम नहीं आई है हालांकि वो सब किसान ही हैं लेकिन उनके रिकॉर्ड में कुछ न कुछ गड़बड़ी है। अधिकतर ऐसा तब ही होता है जब आपने दस्तावेजों को लगाने में गड़बड़ी की हो अथवा पीएम किसान योजना (pm kisan yojana) का फॉर्म भरने में कोई गड़बड़ी हो गई हो।

किसानों के खाते में रकम न पहुंचने पर सरकार की टिप्पणी (kisano ke khate me rakam na pahunchne par sarkar ki tippadi):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की रकम जिन किसान भाईयों तक नहीं पहुंच पाई है उस पर सरकार का क्या कहना है आइए जानते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि देश की सबसे बड़ी किसान भाईयों के लिए योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरते वक्त सही कागजातों का होना जरूरी है। वरना अप्लाई करने के बाद भी रकम खाते में नहीं आएगी। और इस प्रकार जरा सी चूक आपको इस लाभ से वंचित कर सकती है।

पीएम किसान योजना का लाभ किसे नहीं मिल सकता (pm kisan yojana ka labh kise nahi mil sakta):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) का लाभ अभी भी कई लोगों को नहीं मिल सकता है आइए जानते हैं।

पीएम किसान का लाभ ऐसे किसान भाईयों को नहीं मिल सकता है जो किसी संवैधानिक पद पर पहले रह चुके हैं या अब हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा, राज्यसभा सांसद आदि भी इस योजना से वंचित रहेंगे भले वो भी खेती क्यों न करते हों।

जो लोग केंद्र अथवा राज्य में अधिकारी पद पर हैं वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर (income tax) देने वाले किसान भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

10 हजार रूपए मासिक से ज्यादा पेंशन वाले किसान भाई भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आदि भी पेशेवर लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें:- सरसों और राई की खेती। sarso aur rai ki kheti। पूरी जानकारी।

पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान (pm kisan yojana me avedan karte samay rakhe in bato ka dhyan):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) में आवेदन करते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण बातों में ध्यान में रखना जरुरी होता है। वो आगे दी गई हैं।

पीएम किसान योजना के तहत आवेदन करते समय फॉर्म को पूरा और सही-सही भरना चाहिए। और फॉर्म में बैंक खाते की जानकारी भरते समय आईएफएससी कोड (IFSC CODE) ध्यान पूर्वक भरना चाहिए। और उसी अकाउंट नंबर को भरना चाहिए जो कि चालू स्थिति में हो। तथा जमीन सम्बन्धित जानकारी जैसे खसरा नंबर आदि की जानकारी भी ध्यान से भरनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- स्टैंड अप इंडिया योजना। stand up india yojana। पूरी जानकारी।

पीएम किसान योजना की रकम न आने पर कुछ कॉमन ऑब्जेक्शन (pm kisan yojana ki rakam na aane par kuch common objection):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) की खातों में रकम न आने के कुछ मुख्य कॉमन कारण और उनके उपाय आगे दिए गए हैं।

खाता अमान्य होने के कारण अस्थाई रोक लग जाती है इसका मतलब कि खाता सही नहीं है उसे सही करवाने पर आपके बैंक अकाउंट में रकम आ जाएगी।

जो खाता संख्या दी गई है वो बैंक में मौजूद नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि जो खाता संख्या भरी गई है वो गलत है।

पीएफएमएस (PFMS) के द्वारा किसान का रिकॉर्ड स्वीकार नहीं किया गया है।

बैंक द्वारा खाता अस्वीकृत है। इसका मतलब यह हुआ कि खाता बंद है।

पीएफएमएस (PFMS) / बैंक द्वारा किसान रिकॉर्ड को खारिज कर दिया गया है।

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में आधार सीडिंग नहीं हुई है।

राज्य सरकार की ओर से करेक्शन पेंडिंग है। ऐसी स्थिति में खाते में रकम जल्दी ही आ जाती है।

दोस्तों/किसान भाईयों उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और जानकारियों के लिए लाल रंग की घंटी को क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो