गेहूं-सरसों समेत कई फसलों के msp मूल्य बढ़े। पढ़ें खबर।

केंद्र सरकार द्वारा सभी किसान भाईयों-बहनों के लिए बहुत बढ़िया खबर आई है जिसमें कि रबी सीजन की फसलों के एमएसपी मूल्य (msp rate) बढ़ाने की बात कही गई है।

तो आइए जानते हैं कि यह पूरी जानकारी क्या है।
कैबिनेट मंत्रालय ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए सबसे ज्‍यादा वृद्धि तिलहनी फसलों में की है। केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये से बढ़ाकर 2015 रुपये कर दिया है, वहीं सरसों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 4,650 रुपये करने का ऐलान किया है।
किसानों के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को फिर तेज करने के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गेहूं, चना, मसूर, सरसों समेत रबी की 6 फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नया एमएसपी रबी की फसलों के मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए लागू होंगे।

यह भी पढ़ें:- मटर की खेती। matar ki kheti। पूरी जानकारी।

सरकार ने किस उत्‍पाद पर कितना बढ़ाया एमएसपी:-

कैबिनेट मंत्रालय ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं के एमएसपी में 40 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा कर 2015 रुपये कर दिया है। इसके अलावा चने के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में 130 रुपये की बढ़ोतरी कर 5,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस बार सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी तिलहन फसलों में की गई है। केंद्र सरकार ने सरसों के एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 4,650 रुपये करने का ऐलान किया है। वहीं, मसूर में भी 400 रुपये की बढ़ोतरी कर 5,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जौं की एमएसपी 1600 रुपये से बढ़ाकर 1635 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- स्टैंड अप योजना। stand up yojana। पूरी जानकारी।

किसान भाईयों को लागत के मुकाबले कितना मिलेगा लाभ:-

केंद्र सरकार ने सूरजमुखी के एमएसपी में 114 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 5,327 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। केंद्र सरकार के मुताबिक, रबी फसलों के विपणन वर्ष 2022-23 के लिए की गई वृद्धि आम बजट 2018-19 में की गई घोषणाओं के मुताबिक है। तब सरकार ने घोषणा की थी कि फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य लागत के कम से कम डेढ़ गुना के बराबर कर दिया जाएगा। इससे किसानों को अपने उत्‍पादों की उचित कीमत मिलेगी और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। अनुमान के मुताबिक, एमएसपी बढ़ाए जाने के बाद किसानों को सरसों की लागत से 100 फीसदी फायदा मिलेगा। वहीं, मसूर पर लागत का 79 फीसदी, चना पर 74 फीसदी और सूरजमुखी पर 50 फीसदी फायदा मिलेगा।

कृषि से सम्बंधित जानकारियां videos रूप में देखें।

2021-22 में एमएसपी मूल्य:-

किसान भाईयों एमएसपी मूल्य यानि कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की अगर तुलना करनी है तो हमें 2021-22 के एमएसपी मूल्य पता होने चाहिए। तो आइए जानते हैं 2021-22 का न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp rate)।

गेहूं:- 1975 रुपए
जौं:- 1600 रुपए
चना:- 5100 रुपए
मसूर:- 5100 रुपए
सरसों:- 4650 रुपए
सूरजमुखी:- 5327 रुपए

तो ऊपर रबी सीजन की 06 फसलों के 2021-22 के एमएसपी मूल्य दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- सरसों और राई की खेती। sarso aur rai ki kheti। पूरी जानकारी।

2022-23 में एमएसपी मूल्य:-

किसान भाईयों एमएसपी मूल्य यानि कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की अगर तुलना करनी है तो हमें 2022-23 के एमएसपी मूल्य पता होने चाहिए तो आइए जानते हैं 2022-23 के न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp rate)।

गेहूं:- 2015 रुपए
जौं:- 1635 रुपए
चना:- 5230 रुपए
मसूर:- 5500 रुपए
सरसों:- 5050 रुपए
सूरजमुखी:- 5441 रुपए

तो ऊपर रबी सीजन की 06 फसलों के 2022-23 के एमएसपी मूल्य दिए गए हैं।

दोस्तों/किसान भाईयों ऐसे ही कृषि से सम्बंधित सभी जानकारियां सबसे पहले पाने के लिए लाल घंटी को क्लिक करके सब्सक्राइब करें। और वीडियो रूप में देखने के लिए krishakjan के यूट्यूब चैनल पर जुड़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो