ऐसे 5 कृषि ऐप्स जो सभी किसानों को use करने चाहिए। Aise 5 krishi apps jo sabhi kisano ko use karne chahiye। Krishakjan

ऐसे 5 ऐप जो किसानों को use करने चाहिए। aise 5 app jo kisano ko use karne chahiye। 5 सबसे जरूरी कृषि ऐप। 5 sabse jaruri krishi app।

किसान भाईयों आज मैं आप लोगों के लिए ऐसे 5 ऐप के बारे में जानकारी ले कर आया हूं जिनको कि आपके स्मार्टफोन में होना ही चाहिए। क्योंकि आप इन बताए गए 5 ऐप्स का उपयोग करके खेती में काफी सुधार ला सकते हैं यहां पर इन ऐप्स को पर्सनल उपयोग के आधार पर तथा लोगों के रिव्यू के आधार बताया जा रहा है तो फिर आइए जानते हैं ऐसे 5 ऐप जो किसानों को use करने चाहिए। इन 5 कृषि आधारित ऐप्स के बाद में आपको हम एक बोनस वेबसाइट के बारे में भी जानकारी देंगे जो कि सभी किसान भाईयों के लिए बहुत ज्यादा ज़रूरी है। और हम सभी ऐप्स की विस्तृत जानकारी देते समय अपना दृष्टिकोण भी देंगे।

>> Agrostar (एग्रोस्टार)

>> Plantix (प्लांटिक्स)

>> Krishify (कृषिफाई)

>> Agri Central (एग्री सेंट्रल)

>> Tractor Junction (ट्रैक्टर जंक्शन)

Agrostar (एग्रोस्टार):-

Agrostar एक बढ़िया कृषि ऐप है यह कृषि ऐप किसान भाईयों के लिए कई ऑप्शन्स लेकर आता है जो कि निम्नलिखित हैं।

>> Krishi Charcha (किसान चर्चा) 

>> Weather Forecast for your farm crop (मौसम) 

>> Agriculture Information and advisory (फसल जानकारी) 

>> AgroStar Agri-Shopping (कृषी शॉपिंग)

कृषि चर्चा नामक इस ऑप्शन में किसान भाई कृषि से संबंधित आपस में चर्चा कर सकते हैं और कृषि डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं। मौसम वाले ऑप्शन में मौसम पूर्वानुमान लग जाता है जिससे किसान भाई अपनी फसल से संबंधित इंतजाम कर सकते हैं। फसल जानकारी वाले ऑप्शन के कारण किसान भाई अपनी फसल से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों से ले सकते हैं। और कृषि शॉपिंग नामक ऑप्शन से किसान भाई कृषि से संबंधित वस्तुएं खरीद सकते हैं। तो इस प्रकार से यह agrostar कृषि ऐप एक कृषि से संबंधित बढ़िया ऐप है। हम इसको 10 में से 9 नम्बर देते हैं।

यह भी पढ़ें:- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवदेन कैसे करें। Krishi yantro par anudan ke liye avedan kaise kare। पूरी जानकारी

Plantix (प्लांटिक्स):-

प्लांटिक्स ऐप को हमने लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है। लेकिन कई मामलों में यह ऐप एग्रोस्टार से कई गुना आगे है। जैसे कि कृषि शिक्षा के रूप में यह ऐप को हम एग्रोस्टार से आगे मानते हैं। लेकिन इस ऐप में कृषि शॉप का कोई ऑप्शन नहीं मिलता है लेकिन यह किसान भाईयों के लिए उपयोगी ऐप है क्योंकि आप इसमें अपनी फसल की फोटो डालकर सही जानकारी ले सकते हैं। हम इसको 10 में से 8 नम्बर देते हैं।

Krishify (कृषिफाई):-

Krishify ऐप को किसानों का facebook की तरह बनाने की कोशिश की गई है और कहीं कहीं यह अपनी कोशिशों में सफल भी हुए हैं आप इस ऐप के माध्यम से किसानों के साथ जुड़ सकते हैं और अपनी पुरानी कृषि से संबंधित वस्तुएं बेच भी सकते हैं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं। लेकिन अभी भी इसमें कई सुधार करने की आवश्यकता है। हम इसको 10 में से 8 नम्बर देते हैं।

यह भी पढ़ें:- हींग, मैगसल्फ, जिंजर और खड़िया का पशु चिकित्सा में प्रयोग। Heeng, maigsulf, Jinger aur khadiya ka pashu chikitsa me prayog।

Agri Central (एग्री सेंट्रल):-

Agri Central ऐप भी कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने को तैयार है। आप इस ऐप के माध्यम से मौसम की जानकारी ले सकते हैं और मंडी भाव सहित कई चीजों का फायदा उठा सकते हैं लेकिन हमें इसमें मण्डी भाव का ऑप्शन बहुत पसंद आया है लेकिन इसमें कई और चीजों को जोड़ने की आवश्यकता है। इसलिए हम इसको 10 में से 7 नम्बर देते हैं। इसमें भी कई सुधार की आवश्यकता है।

Tractor Junction (ट्रैक्टर जंक्शन):-

ट्रैक्टर जंक्शन ऐप भी कृषि के हिसाब से बढ़िया ऐप है इस ऐप में केवल कृषि यंत्रों से संबंधित चीजों पर ज्यादा जोर दिया गया है साथ ही इसमें आप कृषि यंत्र सम्बन्धित एजुकेशन ले सकते हैं अर्थात् कि ट्रैक्टर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां ले सकते हैं। इसलिए हम इसको 10 में से 9 नम्बर देते हैं।

Krishak Jan (कृषक जन):-

Krishakjan को हम सभी किसान भाईयों के लिए बोनस वेबसाइट के रूप में प्रस्तुत करते हैं हम लगातार कृषि से संबंधित एजुकेशन को सुधारने पर जोर दे रहे हैं और सभी किसान भाईयों को कृषि से संबंधित चीजों की जानकारी देने के लिए तत्पर रहते हैं अभी तक हमने अपना ऐप लॉन्च नहीं किया है लेकिन अगर इसी तरह से आप लोगों का हमारे लिए प्यार बना रहा तो हम भी आप लोगों के लिए ऐप जरुर लायेंगे। प्यार बनाए रखने के लिए हमारे सभी कृषि आधारित लेखों और विडियोज को शेयर जरूर किया करें। हम यह भी जानते हैं कि हम पूरी तरह से अभी परफेक्ट नहीं होंगे इसलिए हमने अपनी रेटिंग करने की जिम्मेदारी आप सभी किसान भाईयों को सौंपी है तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

हमारा दृष्टिकोण:-

जिस प्रकार कोई भी चीज परफेक्ट नहीं होती है उसी प्रकार से यह कृषि ऐप्स भी परफेक्ट नहीं हैं। इन ऐप्स में भी कुछ कमियां हैं जिनको दूर करके इन ऐप्स को और भी अच्छा बनाया जा सकता है जिससे कि किसान भाईयों की और भी ज्यादा मदद हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- IARI में निकली भर्ती। आवदेन कैसे करें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो