Deshi ghee aur binaula ghee me antar aur fayde ki jankari krishakjan

देशी घी की जानकारी। बिलौना और क्रीम घी में अंतर तथा फायदे और नुकसान।

दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम देशी घी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

हम लोग अक्सर कर जो घी खरीदते हैं वो या तो क्रीम का घी होता है या कि बिलौने वाला घी होता है आज के इस पोस्ट में हम क्रीम और बिलौने वाले घी में अंतर जानेंगे और इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि दोनों में से सबसे ज्यादा अच्छा घी कौन होता है और क्रीम वाले घी के क्या फायदे हैं? तथा बिलौने वाले घी के क्या फायदे हैं? तथा घी खाने के नुकसान हैं या फायदे? और इसके साथ ही साथ यह भी जानेंगे कि भैंस और गाय के घी में क्या अंतर होता है? यह सभी जानकारियां इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे तो अंत तक इस पोस्ट को जरूर पढ़ें।

बिलौना घी और क्रीम घी में अंतर

हम सभी में अधिकतर लोग घी को खाते ही हैं या किसी न किसी कार्य में उपयोग जरूर करते हैं हमें घी के विषय में कुछ जानकारियां पता हैं लेकिन कुछ ऐसी महत्त्वपूर्ण जानकारियां हम नहीं जानते हैं जिनमें से एक बिलौना और क्रीम घी की जानकारी है तो आइए जानते हैं।

दोस्तों अधिकतर घी या तो क्रीम से बनता है या फिर किसान के घर में बिलौना विधि से बनता है बिलौना घी में Decosa Hexanoic Acid अधिक होता है बिलौना घी में लगभग 17 से 18 प्रतिशत यह तत्व पाया जाता है। जबकि क्रीम वाले घी में इसकी मात्रा मात्र 3 से 3.5 प्रतिशत होती है बिलौना घी में Omega and Unsaturated Fatty Acid भी अधिक होता है जबकि क्रीम वाले घी में इनकी मात्रा भी कम होती है अभी ऊपर जो हमनें तत्व बताए हैं वो सारे तत्व कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के संक्रमण को कम करते हैं।

बिलौना घी के फायदे

बिलौना घी का सेवन करने से नीचे दी गई बीमारियों से बचाव होता है।

कोमा, लकवा, कब्ज, कफ, कैंसर, माइग्रेन, अनिद्रा, हिचकी, एसिडिटी, बाल झड़ना, चर्म रोग, श्वांस रोग, याददाश्त में कमी, पौरुष ताकत तथा आंख ज्योति, आदि।

बिलौना घी को खाने से ऊपर दी गई बीमारियों से छुटकारा मिलता है इसलिए हम सबको किसान के घर में बने हुए बिलौना घी को खाना चाहिए।

बिलौना घी और क्रीम घी कैसे बनता है

दोस्तों cream ghee को बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों में मशीनों के द्वारा बनाया जाता है जबकि वहीं बिलौना घी को किसान के घर में बनाया जाता है बिलौना घी को बनाने के लिए सबसे पहले किसान गाय या भैंस से दूध निकालता है उसके बाद उसे हल्की आंच में पकने के लिए रख देता है। और गर्म होने के बाद जामन लगाकर उसे जमने के लिए छोड़ देता है फिर मथ कर उसे बिलो कर तैयार करते हैं जबकि मशीन में इधर से दूध डालो और उधर से घी निकलता है मशीन में दूध को high temperature पर गर्म किया जाता है जिसके कारण nutrition value बहुत कम हो जाती है।

देशी गाय का घी और भैंस का घी में अंतर

दोस्तों अक्सर कर भैंस का घी और गाय का घी बहस का मुद्दा बना रहता है क्योंकि लोग कहते हैं कि भैंस का घी, गाय के घी की अपेक्षा कम फायदेमंद होता है तो इसका कारण क्या है आइए जानते हैं।

गाय का घी और भैंस का घी में मूल रूप से फैट का अंतर होता है भैंस के घी में 7 से 8.5 प्रतिशत के करीब फैट होता है जबकि गाय के घी में फैट की मात्रा 3 से 4.5 प्रतिशत तक होती है।

घी में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसके साथ ही Omega 9 भी पाया जाता है यह दोनों ही गाय और भैंस के घी में पाई जाती हैं।

गाय और भैंस का घी को अपने काम के अनुसार प्रयोग करना चाहिए जैसे कि जो लोग अधिक शारीरिक मेहनत करते हैं जैसे कि किसान, मजदूर, आदि। इन लोगों को भैंस के घी का सेवन करना चाहिए और जो लोग शारीरिक मेहनत कम करते हैं या मानसिक मेहनत ज्यादा करते हैं अथवा कम कैलोरी खर्च कर पाते हैं उन्हें गाय के घी का सेवन करना चाहिए जैसे कि विद्यार्थी, आदि।

Godrej Double Homobrassinolide उपयोग नुकसान और फायदे

यह भी पढ़ें

घी को मिट्टी के बर्तन में बनाएं; क्यों?

गांवों में अधिकतर लोग अब घी को बनाने के लिए स्टील या सिल्वर के बर्तन का प्रयोग करते हैं जबकि उन्हें मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए।

हमारे पूर्वज मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करते थे चाहें उन्हें भोजन बनाना हो या घी।

घी को स्टील के बर्तन में पकाने से धीरे धीरे कॉर्बन का निर्माण होता है जो कि हमारे स्वास्थ के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक चीजों में से एक है। लेकिन मिट्टी के बर्तन प्रयोग करने से मिट्टी के लाभदायक कारकों का हमें फायदा पहुंचता है और कॉर्बन जैसी समस्यायों का सामना नहीं करना पड़ता है।

मई में बोई जाने वाली सब्जियां। May me boi jane wali sabji

यह भी पढ़ें
Telegram पर जुड़ेंटेलीग्राम
Facebook पर जुड़ेंफेसबुक
Instagram पर जुड़ेंइंस्टाग्राम
YouTube पर जुड़ेंयूट्यूब
Website पर जुड़ेंवेबसाइट
Twitter पर जुड़ेंट्विटर

Krishakjan विशेष जानकारी

अगर आप कृषि से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी, कृषि खबरों की जानकारी और फसलों से संबंधित जरूरी जानकारी व्हाट्सएप पर पाना चाहते हैं तो स्क्रीन में नीचे सीधे तरफ व्हाट्सएप की बटन पर क्लिक करके व्हाट्सएप मैसेज भेजें और मैसेज में अपना नाम भेजें।

YouTube छोड़ शुरु की मशरूम की खेती। कमाएंगे करोड़ों

यह भी पढ़ें

इस ब्लॉग पोस्ट में हमनें बात की क्रीम और बिलौने वाले घी में अंतर क्या होता है और इसके साथ ही यह भी जाना कि दोनों में से सबसे ज्यादा अच्छा घी कौन होता है और क्रीम वाले घी के क्या फायदे हैं? तथा बिलौने वाले घी के क्या फायदे हैं? तथा घी खाने के नुकसान हैं या फायदे?, आदि।

तो किसान भाईयों कृषि से संबंधित सभी जानकारियां सबसे पाने के लिए लाल रंग की घंटी को क्लिक करके subscribe करें और वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर krishakjan को सब्सक्राइब करें। तथा आप हमें Google news पर भी फॉलो कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई व्हाट्सएप की बटन पर क्लिक करके सम्पर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
हैलो
हैलो