पूसा कृषि मेला 09 मार्च से शुरू। पूरी जानकारी

दोस्तों, किसान भाईयों इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले हैं कि पूसा कृषि विज्ञान मेला 9 मार्च से शुरू हो रहा है और हम पूसा कृषि विज्ञान मेला से संबंधित और भी जानकारी जानेंगे।

इस पूसा कृषि मेला की लोकेशन:-

किसान भाईयों पूसा कृषि विज्ञान मेला जो कि भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान द्वारा लगाया जाता है। वह अगले महीने 09 से 11 मार्च तक पूसा मेला ग्राउंड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इस पूसा कृषि मेला की खासियत:-

इस वर्ष मेले की थीम तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान है। इस थीम के तहत किसानों को आधुनिक तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसके कारण किसान भाई उन तौर तरीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर हो सकेंगे। इनमें स्मार्ट खेती मॉडल, हाइड्रोपोनिक, संरक्षित खेती, एरोपोनिक, वर्टिकल खेती से लेकर कृषि स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठन, प्राकृतिक व जैविक खेती से लेकर कृषि निर्यात सहित अनेक आकर्षण दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:- बोरी वाली यूरिया के साथ दी जायेगी नैनो यूरिया। क्यों?

इस पूसा कृषि मेले में उन्नत बीजो की बिक्री, उच्च कृषि तकनीकों और जीवंत फसल प्रदर्शन की जानकारी किसान भाईयों को दी जायेगी। यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है और किसान भाईयों के बीच बहुत लोकप्रिय भी है। किसान नई जारी की गई फसल की किस्मों को खरीद सकते हैं और खेत में फसल का प्रदर्शन भी देख सकते हैं।

कौन कौन से स्टॉल लगेंगे:-

इस पूसा कृषि मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ही नहीं बल्कि राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व एनजीओ  के स्टाल भी शामिल किए जायेंगे। इस पूसा कृषि मेले में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विशेष तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी। पूसा कृषि मेले में मिट्टी और पानी की मुफ्त जांच का लाभ भी किसान भाई उठा सकेंगे। और कई स्टाल में कुछ स्टाल प्रगतिशील किसान भाईयों को आवंटित किए जाएंगे, जिनमें वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।

विशेष जानकारी:-

इस समय कोरोना महामारी को देखते हुए संस्थान की ओर से किसान भाईयों से यह अपील की गई है कि वे पूसा कृषि मेला के परिसर में मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

किसान भाईयों तो इस ब्लॉग पोस्ट में हमनें जाना कि पूसा कृषि मेला 9 मार्च से शुरू हो रहा है और हमने पूसा कृषि मेला के विषय में कुछ खास बातें जानीं।

तो किसान भाईयों कृषि से संबंधित सभी जानकारियां पाने के लिए लाल रंग की घंटी को क्लिक करके subscribe करें और वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर krishakjan को सब्सक्राइब करें।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई व्हाट्सएप की बटन पर क्लिक करके सम्पर्क करें।


Discover more from KRISHAKJAN

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “पूसा कृषि मेला 09 मार्च से शुरू। पूरी जानकारी”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KRISHAKJAN

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Open chat
1
हैलो
हैलो